हर महिला को है अपनी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार

जागरण संवाददाता मीरजापुर विध्याचल के अमरावती स्थित ज्ञानंदा ला कालेज परिसर पर शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:17 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:17 PM (IST)
हर महिला को है अपनी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार
हर महिला को है अपनी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विध्याचल के अमरावती स्थित ज्ञानंदा ला कालेज परिसर पर शुक्रवार को कालेज व वूमेन इम्पावरमेंट फाउंडेशन की ओर से महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व आईपीएस रतन कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कालेज की प्रबंध निदेशक डा. शीला सिंह ने महिला उत्पीड़न में विधिक हस्तक्षेप पर विचार व्यक्त किया। कहा कि हर महिला को अपनी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है। फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट अनिल संदूर ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला। वहीं अधिवक्ता आनंद सहाय श्रीवास्तव ने महिलाओं के अधिकार व विधिक अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आभा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह, वंशराज सिंह, पुष्पा त्रिपाठी, अनिश, लोकेश यादव, आरती दुबे, स्वेच्छा मिश्रा, रमा देवी, प्रमोद, सर्वेश, संजय व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी