जब से सत्ता में आई भाजपा, तब से जनता त्रस्त : कांग्रेस

जागरण संवाददाता मीरजापुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:10 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:10 PM (IST)
जब से सत्ता में आई भाजपा, तब से जनता त्रस्त : कांग्रेस
जब से सत्ता में आई भाजपा, तब से जनता त्रस्त : कांग्रेस

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी बाजीराव खरे ने बुधवार को मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इसके बाद पहाड़ी ब्लाक के देवरी चौराहे पर संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से जनता त्रस्त है। हम सभी एकजुट होकर जनता के लिए लड़ाई लड़े, तभी पार्टी मजबूत होगी। जब पार्टी मजबूत होगी तो देश और प्रदेश भी मजबूत होगा। प्रदेश सचिव देव प्रताप सिंह ने युवाओं को ब्लाक अध्यक्ष एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। पदाधिकारियों ने कहा कि हर ब्लाक व न्याय पंचायत में जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें। कांग्रेस का एक-एक सिपाही महत्वपूर्ण है। इन्हीं के बल पर लड़ाई लड़ी जाएगी। ऐसे में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की आवाज उठाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, भगवती प्रसाद चौधरी,, सुधाकर, शिवशंकर चौबे, दीपचंद्र जैन, छोटे खान, राजन पाठक, रीना, राजेश मिश्रा, ज्योति, विजय कुमार द्विवेदी, इमरान खान, दीनानाथ सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी