नाली पर बना दिया चकमार्ग, किसानों में रोष

मझवां विकास खंड के ग्राम सभा तिवारीपुर ग्राम सभा में गलत तरीके से मनरेगा के तहत कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायती प्रार्थना पत्र प्रशांत कुमार दुबे ने एसडीएम सदर को दिया था। पत्रक के माध्यम से आरोप लगाते हुए बताया था कि वर्तमान ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की मिलीभगत से रामनरेश दुबे चंद्रभूषण तारकेश्वर दुबे बेद प्रकाश व बृजेश दुबे आदि किसानों का लगभग 20 एकड़ खेती की भूमि की सिचाई उक्त मात्र सरकारी नाली से ही होती चली आ रही है साथ ही सिचाई का ही एक मात्र ही विकल्प भी यही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:48 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:48 PM (IST)
नाली पर बना दिया चकमार्ग, किसानों में रोष
नाली पर बना दिया चकमार्ग, किसानों में रोष

जासं, जमुआं (मीरजापुर) : मझवां विकास खंड के ग्राम सभा तिवारीपुर ग्राम सभा में गलत तरीके से मनरेगा के तहत कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायती प्रार्थना पत्र प्रशांत कुमार दुबे ने एसडीएम सदर को दिया था। पत्रक के माध्यम से आरोप लगाते हुए बताया था कि वर्तमान ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की मिलीभगत से रामनरेश दुबे, चंद्रभूषण, तारकेश्वर दुबे, बेद प्रकाश व बृजेश दुबे आदि किसानों का लगभग 20 एकड़ खेती की भूमि की सिचाई उक्त मात्र सरकारी नाली से ही होती चली आ रही है, साथ ही सिचाई का ही एक मात्र ही विकल्प भी यही है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सदर ने बीडीओ मझवां, क्षेत्रीय लेखपाल व पंचायत सचिव को लिखित आदेश दिया था कि उक्त नाली पर किसी भी प्रकार की चकमार्ग नहीं बनाया जाय और न ही उसका भुगतान किया जाय, लेकिन आदेश की अवहेलना करते हुए उक्त नाली पर चकमार्ग का निर्माण करा दिया गया। जिसके कारण किसानों में आदेश के बाद भी कार्य नहीं रोकने व नियम के खिलाफ कार्य करने को लेकर रोष है।

chat bot
आपका साथी