टोकन के बाद भी किसानों से नहीं हो रही धान खरीद

जागरण संवाददाता मीरजापुर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:25 PM (IST)
टोकन के बाद भी किसानों
से नहीं हो रही धान खरीद
टोकन के बाद भी किसानों से नहीं हो रही धान खरीद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को 11 सूत्री पत्रक सौंपा। महिला जिला अध्यक्ष अर्चना चौबे ने कहा कि जिले के किसानों को टोकन मिलने के बाद भी धान की खरीद नहीं हो रही है। तेंदुई माइनर से तीतरबार नहर के जर्जर माडलिग को बनवाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष अली जमीर खान ने कहा कि जरगो माइनर संबंधी पथरौर माइनर में निर्मित लाइनिग नीचा हो गया है। इसके चलते ओवर फ्लो करता है, शेष लाइनिग को भी बनवाया जाए। पथरौर माइनर में गोपालपुर फाल के पहले कुलावा नंबर चार के पास पूर्वी पटरी कमजोर है, उसे ठीक कराया जाए। जिला महासचिव धर्मदेव उपाध्याय ने कहा कि खराब सरकारी नलकूपों को बनवाया जाए, जिससे किसान सिचाई कर सके। लाला मिश्रा, विवेक कुमार सिंह, राम महाल सिंह, तपेश सिंह, अरुण शंकर शुक्ला, राजाराम सिंह, शेषमणि तिवारी, हौसिला प्रसाद मिश्र, रामनाथ सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी