चार दिन बाद भी भोंकानाला के टूटे तटबंध की नहीं हुई मरम्मत

जागरण संवाददाता जमालपुर (मीरजापुर) चार दिन बाद भी भोंकानाला के टूटे तटबंध को न बांधे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:41 PM (IST)
चार दिन बाद भी भोंकानाला के टूटे तटबंध की नहीं हुई मरम्मत
चार दिन बाद भी भोंकानाला के टूटे तटबंध की नहीं हुई मरम्मत

जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : चार दिन बाद भी भोंकानाला के टूटे तटबंध को न बांधे जाने से क्षेत्रीय किसानों में सिचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश है। पिछले सप्ताह हुई भारी बरसात से डूही और बनौली गांव के बीच पानी के दबाव के कारण भोंका नाला का पूर्वी तटबंध 17 सितंबर की दोपहर लल्लापुरा मौजा के पास टूट गया था। तटबंध का पानी किसानों के खेतों में भर गया था, इसके बाद खेतों से पानी निकल गया है एवं भोंकानाले का पानी भी कम हो गया है, लेकिन सिचाई विभाग ने तटबंध मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई। किसानों ने सिचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तटबंध बांधे जाने की मांग की है।

किसानों की मांग

सूचना दिए जाने के बाद भी भोंकानाला के टूटे तटबंध की मरम्मत नहीं कराया गया। टूटे तटबंध की तुरंत मरम्मत कराया जाए।

-रमेश सिंह, किसान नेता अन्नदाता मंच संरक्षक मनउर,जमालपुर।

----

टूटे तटबंध के कुछ दूरी पर भोंकानाला पर रेगुलेटर बना है, जिसमें लकड़ी का पल्ला विभाग ने लगाया है। पानी के दबाव के कारण लकड़ी का पल्ला निकल नहीं पाता। रेगुलेटर में लोहे का गेट लगाया जाए।

-सुजीत सिंह, किसान व ग्राम प्रधान बनौली, जमालपुर।

-----

रेगुलेटर की देखरेख व संचालन के लिए आपरेटर की नियुक्ति की जाए। इससे उसकी देखरेख के साथ पानी बर्बाद नहीं होगा।

-अमित सिंह, किसान बनौली।

----

सिचाई विभाग की लापरवाही की हद हो गई है। किसानों की समस्यायों को दर किनार किया जा रहा है, अभी तक मरम्मत नहीं कराया गया।

-कल्पनाथ सिंह।

----

वर्जन--

भोंका नाला के टूटे तटबंध का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

नरसिंह मौर्या, जेई सिचाई विभाग अहरौरा डैम।

chat bot
आपका साथी