मिनिस्ट्रीयल चुनाव में 21 को मतदान करेंगे कर्मचारी

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव आगामी 21 दिसंबर को होगा। ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार शाक्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री 1

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 06:22 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:22 PM (IST)
मिनिस्ट्रीयल चुनाव में 21 
को मतदान करेंगे कर्मचारी
मिनिस्ट्रीयल चुनाव में 21 को मतदान करेंगे कर्मचारी

जासं, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव 21 दिसंबर को होगा। ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार शाक्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री 18 व 19 दिसंबर को की जाएगी। साथ ही नामांकन पत्रों की जांच, प्रत्याशी की घोषणा व नाम वापसी 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम दो बजे तक होगा। वहीं 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदान और साढ़े चार बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, संप्रेक्षक, सांस्कृतिक मंत्री व क्रीड़ा मंत्री के पदों पर चुनाव होने हैं। सदर तहसील अध्यक्ष पद के लिए बृजेश सिंह दावेदारी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी