कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार से मांगा पुरानी पेंशन

कर्मचारी शिक्षक अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के तत्वावधान में कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी घटक संगठन शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:11 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:07 PM (IST)
कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार से मांगा पुरानी पेंशन
कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार से मांगा पुरानी पेंशन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के तत्वावधान में कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी घटक संगठन शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कहा कि जनप्रतिनिधि स्वयं पुरानी पेंशन ले रहे हैं, वहीं अधिकारी व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया है। सरकार अविलंब निर्णय ले, अन्यथा कर्मचारियों को कड़ा निर्णय लेना होगा। इसके बाद ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

प्रधान महासचिव बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो आंदोलन वृहद रूप लेगा। गणेश प्रसाद, रामअचल सिंह, नीलकांत पांडेय, धीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, बेनू यादव, विजय शंकर त्रिपाठी, दीपक सिंह, सर्वेश प्रीतम, अशोकधर दुबे, कमलकुंज चौबे, पूनम सिंह, अजेश्वर सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राकेश तिवारी, विनोद सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज बुलंद की। कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी व शिक्षक मिलकर सरकार बदलने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

शिक्षकों व कर्मचारियों ने मानसिक व आर्थिक शोषण के विरुद्ध आवाज बुंलद की। धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, कलेक्ट्रेट संघ, सिचांई, लेखपाल, डिप्लोमा इंजीनियर्स, ग्राम पंचायत अधिकारी, कोषागार, पेंशनर्स एसोसिएशन, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, उद्यान, लघु सिचाई, पीडब्लूडी, उत्तर प्रदेश अधिकारी महापरिषद संघ शामिल हुआ।

धरने में केदारनाथ दुबे, उमाकांत मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, मंगला सिंह, इंद्रभूषण उपाध्याय, सर्वेश मौर्य, पन्नालाल यादव, कृष्ण कुमार मिश्रा, अशोक मौर्य, राजेंद्र यादव, शान मोहम्मद, अवनीश उपाध्याय, आलोक तिवारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी