बूथ से मंडल स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर बल

जागरण संवाददाता अदलहाट (मीरजापुर) भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय अदलहाट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:33 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:33 PM (IST)
बूथ से मंडल स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर बल
बूथ से मंडल स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर बल

जागरण संवाददाता, अदलहाट (मीरजापुर) : भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय अदलहाट में हुई। इसमें सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जुटने का संकल्प लिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने व बूथ से लेकर मंडल तक पार्टी को सशक्त बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति एवं सबको साथ लेकर चलने की मंशा से आमजन को कार्यकर्ता अवगत कराएं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति व संचालन अरुण सिंह ने किया।

इस मौके पर लालमनी देवी, अनूप जायसवाल, आलोक सिंह, शिवबालक सिंह, रिकू विश्वकर्मा, राम किशन प्रजापति, बनारसी गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी