संगठन को मजबूत बनाने पर दिया बल

अनगढ़ रोड स्थित एक धर्मशाला में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई। जिसमें अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत बनाने पर बल दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवाकांत दीक्षित ने कहा कि एक नवंबर 2020 तक जिले के सभी ब्लाकों और गांवों तक संगठन को पहुंचा दें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 10:53 PM (IST)
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया बल
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया बल

जासं, मीरजापुर : अनगढ़ रोड स्थित एक धर्मशाला में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई। जिसमें अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत बनाने पर बल दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवाकांत दीक्षित ने कहा कि एक नवंबर 2020 तक जिले के सभी ब्लाकों और गांवों तक संगठन को पहुंचा दें।

कहा कि आगामी 10 से 14 नवंबर तक भारतीय किसान संघ के संस्थापक की जयंती मनाई जाएगी। एक फरवरी 2020 से 15 फरवरी तक ग्राम संपर्क अभियान चलाया जाएगा। किसानों को जैविक खेती करने और पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को 20 हजार रूपया प्रति वर्ष दे। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सिचाई के लिए नहरों को सुचारू रूप से संचालित कराए। इस दौरान चंद्रभूषण पांडेय, अखिलेश कुमार सिंह, कृष्णानंद सिंह, जवाहर पटेल, उपेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, राम किशुन, रेखा सिंह, जगदीश सिंह, बसंत लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी