दिव्यांगजनों के सतत पुनर्वास पर दिया बल

जागरण संवाददाता मीरजापुर भारतीय पुनर्वास परिषद के तत्वावधान में सतत पुनर्वास कार्यक्रम के तह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:13 PM (IST)
दिव्यांगजनों के सतत पुनर्वास पर दिया बल
दिव्यांगजनों के सतत पुनर्वास पर दिया बल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारतीय पुनर्वास परिषद के तत्वावधान में सतत पुनर्वास कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय आनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजनों के सतत पुनर्वास पर बल दिया।

राष्ट्रीय पुनर्वास परिषद के डा. अशोक द्विवेदी और डा. शकुंतला मिश्रा ने कानूनी अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ज्ञानू सिंह ने सतत पूनर्वास शिक्षा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डा. संजय सिंह, कमलाकांत पांडेय, अजय मिश्रा, डा. रत्नेश मिश्र, अरविद अस्थाना, डा. क्षमा श्रीवास्तव ने प्रस्तुतिकरण किया। संचालन ह्दय शर्मा और आभार जिला समन्वयक समेकित शिक्षा केशराज सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी