वेतन विसंगति समेत अन्य मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी धरने पर

केंद्रीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने सोमवार को नगर के फतहां स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 08:19 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 08:19 PM (IST)
वेतन विसंगति समेत अन्य मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी धरने पर
वेतन विसंगति समेत अन्य मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी धरने पर

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : केंद्रीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने सोमवार को नगर के फतहां स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तब तक वे लोग धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।

कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और विभाग उनका दोहन कर रही है। वे लोग जूनियर इंजीनियर के नीचे काम करते हैं। उनसे 24 घंटे काम लिए जाते हैं, बावजूद इसके उनका मानदेय बहुत कम है। ऐसे में वे परिवार का खर्च चलाने में असमर्थ हैं। कभी कभी तो कर्जदार भी हो जाते हैं। इसके अलावा उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जूनियर इंजीनियर के नीचे कार्य करने पर उनके बराबर वेतन देने की मांग की।

इसके अलावा कहा कि पेट्रोल भत्ता, महंगाई भत्ता आदि उनको दिया जाए ताकि उनकी अन्य खर्चे की पूर्ति हो सके। जिला सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को उनके जनपद में तैनाती दी जाए जिससे वे कम खर्च में अपने गृह जनपद में रह सकें। जो दूसरे जनपद में तैनात हैं उन कर्मचारियों को उनके जनपद में तैनाती दी जाए। इससे वे अपने परिवार के साथ भी रह लेंगे और आराम से ड्यूटी भी कर लेंगे। इस दौरान जिला सचिव सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश पाल, रवि कुमार, प्रदीप मौर्या, रामजनम यादव, राजेंद्र कुमार, पांचू, सुरेंद्र कुमार मौर्या आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी