रिक्त पड़े पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

विकास खंड नरायनपुर के क्षेत्र पंचायत जगरनाथपुर बंगला देवरिया के रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर तथा ग्राम पंचायत बंगला तथा दयालपुर के ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध चुनाव होना तय है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:58 PM (IST)
रिक्त पड़े पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
रिक्त पड़े पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

जासं, चुनार (मीरजापुर) : विकास खंड नरायनपुर के क्षेत्र पंचायत जगरनाथपुर बंगला देवरिया के रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर तथा ग्राम पंचायत बंगला तथा दयालपुर के ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध चुनाव होना तय है। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन तीनों पदों पर मात्र एक-एक उम्मीदवार ने अपना पर्चा दाखिल किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी व एडीओ एजी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दीपचंद भारती पुत्र रामलाल ने तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बंगला से अजय कुमार सिंह पुत्र त्रिकुटी नरायन सिंह व दयालपुर से करन कुमार सिंह ने अपना नामांकन किया। उन्होंने बताया कि पर्चों की जांच 27 जनवरी को की जाएगी।

chat bot
आपका साथी