घरों में पढ़ी गई ईद की नमाज, अमन-चैन की दुआ

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते इस बार भी को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:17 PM (IST)
घरों में पढ़ी गई ईद की नमाज, अमन-चैन की दुआ
घरों में पढ़ी गई ईद की नमाज, अमन-चैन की दुआ

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते इस बार भी कोरोना क‌र्फ्यू की बंदिशों ने ईद के त्योहार को फीका कर दिया। सूनी इबादतगाहों पर सुबह से ही खाकी का पहरा रहा, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में ईद की नमाज अदा कर आपसी अमन-चैन के साथ कोरोना वायरस से देश और विश्व को निजात दिलाने की दुआ मांगी।

पवित्र रमजान महीने के तीस रोजों की समाप्ति के बाद शुक्रवार को घरों में खुदा के सजदे में लोगों ने सिर झुका कर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। हालांकि हर मस्जिद व ईदगाह पर पांच लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत थी। वहीं लोगों ने घर पर, घर की छतों पर नमाज अदा कर ईद मनाई। इस बार भी लोगों ने जिदादिली से एक दूसरे को बधाईयां दीं। कुछ लोगों ने जरूर एक-दूसरे के घर पर जाकर हाथ मिलाकर व गले मिलकर ईद की बधाई दी। बच्चों में भी उत्साह दिखाई दिया जो अपने साथियों को ईद मुबारक बोलते रहे और बाजार से खिलौने व अन्य सामान की खरीदारी भी की।

अकीदत के साथ मनाया ईद का त्योहार

गैपुरा : क्षेत्र के विजयपुर, गोडसर, बिहसडा, जरैला खम्हरिया आदि गावों में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की। शांति व्यवस्था व कोरोना क‌र्फ्यू का पालन कराने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसपी सिटी व पुलिस अधीक्षक विजयपुर गांव में भ्रमण किया।

जश्ने ईद का आस्था कोरोना पर भारी पड़ा

लालगंज : क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार कोरोना पर भारी पड़ा। आस्थावान के आगे पुलिस की एक नहीं चली और निर्धारित समय से पहले ही ईदगाह में नमाज अदा किया गया।क्षेत्र के लालगंज रामपुर वासिद अली, बामी, चर्की गुड़िअवा, ईस्लामपुर आदि स्थानों पर मुस्लिम समुदाय द्वारा अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाहों पर निर्धारित समय से पहले ही नमाज अदा कर लिया गया। कोरोना गाइडलाइन पालन करने के लिए पुलिस सक्रिय रही। शांति पूर्ण तरीके से लोगों ने त्योहार मनाया और एक दूसरे को शिष्टाचार भेंट के साथ गले मिल कर ईद को मुबारकबाद दी।

---------------------------

पुलिस को चकमा देकर मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज

हलिया : विकास खंड के विभिन्न मस्जिदों में आठ बजे के पूर्व ही पांच बजे नमाजियों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा कर लिया। सुबह आठ बजे पुलिस के पहुंचने के बाद एक भी नमाजी मस्जिद पर दिखाई नहीं दिए। आलम यह था कि कोरोना क‌र्फ्यू के मद्देनजर शासन द्वारा मस्जिदों पर पांच से ज्यादा लोगों को नमाज अदा न करने की हिदायत दी गई थी। इसके मद्देनजर मस्जिदों में नमाज के लिए नमाजी पांच बजे भोर में ही पहुंचकर ईद की नमाज अदा कर ली। प्रत्येक मस्जिदों में सैकड़ों की तादाद में नमाज अदा करने के बाद अपने-अपने घर पहुंच गए। इसके बाद निर्धारित समय आठ बजे पुलिस एवं पीएसी पहुंचकर मस्जिदों का जायजा लिया, जहां एक भी नमाजी नहीं देखने को मिले। यह देख पुलिस चकाचौंध रह गई। हलिया कस्बा के गौसिया मस्जिद, महुगढ, बबुरा कला, महेशपुर, राजपुर, खम्हरिया, परसिया मुडपेली, मनिगढा आदि मस्जिदों पर जब पुलिस व प्रशासन के लोग पहुंचे तो एक भी नमाजी देखने को नहीं मिले। एक घंटे पुलिस आराम फरमाने के बाद वापस थाने लौट आई। रोजेदारों ने कोरोना क‌र्फ्यू ध्यान रखते मनाया ईद का पर्व

मझवां : विकास खंड के ग्राम मझवां, जलालपुर, गोवर्धनपुर, करसड़ा आही बधवा व जमुआं में सुबह से ही रोजेदारों द्वारा अन्य परिजनों व संबंधियों के घर-घर जाकर अपने धर्म के पवित्र त्योहार को एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही सेवई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

chat bot
आपका साथी