आर्थिक आधार पर आरक्षण कराना उद्देश्य : ओमप्रकाश

स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह व प्रदेश अध्यक्ष साधू तिवारी का जनपद आगमन पर शुक्रवार को हनुमान नगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पक्का पुल पर जिला मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा व जिलाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:02 PM (IST)
आर्थिक आधार पर आरक्षण 
कराना उद्देश्य : ओमप्रकाश
आर्थिक आधार पर आरक्षण कराना उद्देश्य : ओमप्रकाश

जासं, मीरजापुर : स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह व प्रदेश अध्यक्ष साधू तिवारी का जनपद आगमन पर शुक्रवार को हनुमान नगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पक्का पुल पर जिला मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा व जिलाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेमरा गांव पहुंचकर संगठन के विस्तार पर चर्चा की। कहा कि स्वर्णों को रोजगार, शिक्षा व्यवस्था व हर वर्ग के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण उपलब्ध कराना स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हर जिले में तेजी से कमेटियों का गठन किया जा रहा है। जल्द ही गांव-गांव तक डाटा तैयार हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी