श्रीराम के लिए दीप जला ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बने विध्यवासी

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर की नींव रखे जाने की खुशी विध्यक्षेत्र में भी देखी गई। श्रीराम के जयघोष से पूरा विध्यक्षेत्र गूंज उठा। इस खुशी को और खुशनुमा बनाने के लिए दीपोत्सव के साथ जगह-जगह श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:26 PM (IST)
श्रीराम के लिए दीप जला ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बने विध्यवासी
श्रीराम के लिए दीप जला ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बने विध्यवासी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि व शिलापूजन की खुशी विध्यक्षेत्र में भी देखी गई। विध्य क्षेत्र बुधवार को श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस खुशी को और खुशनुमा बनाने के लिए दीपोत्सव के साथ जगह-जगह श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावा हनुमान चालिसा के साथ ही महाआरती भी की गई। विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल व समाजसेवी संगठन सहित आम जनमानस ने अपने-अपने घर पर दीपक जलाकर मंदिर निर्माण के प्रति खुशियां जाहिर की। इस दौरान एक माला श्रीराम जय राम महामंत्र का जाप भी किया।

विध्यवासियों ने कहा कि सैकड़ों वर्ष की प्रतीक्षा और प्रयासों के बाद श्रीराम मंदिर बनते देखने का अवसर मिला है। पांच अगस्त बहुत ऐतिहासिक दिवस है। लोगों ने मंदिर निर्माण को सौभाग्य का क्षण बताया। यह पल उमंग और उत्साह का भी है। इस शुभ घड़ी की प्रतीक्षा में हमारी कई पीढि़यां चली गईं। विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लालडिग्गी स्थित आवास पर शारीरिक दूरी के बीच भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीराम की आरती की। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे दीप जलाकर आतिशबाजी की गई। विहिप के पूर्व जिलामंत्री मनोज दमकल ने बताया कि पांच अगस्त का दिन हिदू समाज के लिए गौरव का दिन है। यह स्वर्णिम इतिहास युगो-युगो तक याद की जाएगी। अश्वनी श्रीवास्तव, राजीव यादव, अंकुर श्रीवास्तव, लाखा पहलवान, अनुराग श्रीवास्तव, अतुल सिंहा आदि रहे। खुशी के मौके पर बांटा 51 किलो खीर

श्रीराम जन्मभूमि पूजन के अवसर पर नारायण बाबा के सौजन्य से कचहरी रोड पर बुधवार को 51 किलो खीर का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। दिलीप कुमार गुप्ता, रजत सिंह, आशीष गुप्ता, जावेद शाह, वैष्णव, अमित दुबे रहे। रामचरित मानस पाठ से गूंजा विध्य क्षेत्र

श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के अवसर पर पूरा विध्य क्षेत्र रामचरित्र मानस पाठ से गूंज उठा। बधवा महावीर मंदिर परिसर पर रामचरित मानस का पाठ किया गया। प्रभु श्रीराम सेवा समिति विध्याचल के संस्थापक महेंद्र कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज जायसवाल कार्यक्रम में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी