दीपावली की पूर्व संध्या पर डीएम, एसपी ने किया पैदल मार्च

जागरण संवाददाता मीरजापुर दीपावली की पूर्व संध्या पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 12:17 AM (IST)
दीपावली की पूर्व संध्या पर डीएम, एसपी ने किया पैदल मार्च
दीपावली की पूर्व संध्या पर डीएम, एसपी ने किया पैदल मार्च

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : दीपावली की पूर्व संध्या पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सरकार की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने संयुक्त रुप से पुलिस व पीएसी बल के साथ शुक्रवार की शाम पैदल मार्च किया। संकट मोचन से प्रारंभ कर वासलीगंज, घंटाघर सहित संपूर्ण शहर का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से जनसंवाद स्थापित कर त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की। पैदल मार्च के दौरान संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिग भी की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अजय कुमार राय समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी