प्राथमिक विद्यालय कुबरा में डीएम को खेलते मिले बच्चे

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को मड़िहान स्थित प्राथमिक विद्यालय खंचहा अमोई व कुबरा का निरीक्षण किया। बच्चों से लेखक व कवि बिहारीजी की कविता सहित पाठ्यक्रम के अन्य कविता तथा गणित व गिनती के सवालों की जानकारी प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:34 PM (IST)
प्राथमिक विद्यालय कुबरा में डीएम को खेलते मिले बच्चे
प्राथमिक विद्यालय कुबरा में डीएम को खेलते मिले बच्चे

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को मड़िहान स्थित प्राथमिक विद्यालय खंचहा, अमोई व कुबरा का निरीक्षण किया। बच्चों से लेखक व कवि बिहारीजी की कविता सहित पाठ्यक्रम के अन्य कविता तथा गणित व गिनती के सवालों की जानकारी प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अमोई में प्रधानाध्यापिका राधा देवी व सहायक अध्यापक शिवम सिंह के द्वारा बच्चों को पढ़ाने में रुचि नहीं लेने के कारण शिक्षा की गुणवत्ता काफी खराब मिली। दोनों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय कुबरा में पहुंचने पर काफी संख्या में बच्चे बाहर खेलते मिले। कुछ बच्चे कक्षा में शोर मचाते मिले।

अध्यापक जगदीश चंद्र श्रीवास्तव व गीता देवी शिक्षामित्र को कड़ी फटकार लगाया। प्राथमिक विद्यालय खंचहा में प्रधानाध्यपक मृणाली तथा शिक्षामित्र श्याम नरायन उपस्थित मिले। बताया कि एक अध्यापक अवकाश पर हैं, जबकि शिक्षामित्र श्याम नरायन बीएलओ का कार्य कर रहे है। जिलाधिकारी द्वारा कक्षा पांच में बच्चों से गणित का जोड़ व घटाना श्यामपट्ट पर लिखवाया। एक बच्चे द्वारा सवाल सहीं नही लगाने पर दूसरे छात्र द्वारा आकर सही किया गया।

प्राथमिक विद्यालय अमोई में शिक्षामित्र राजकुमार बीएलओ का कार्य करते मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय अमोई में प्राधाध्यापिका राधा देवी व सहायक अध्यापक शिवम सिंह बच्चों को पढ़ाते मिले। जिलाधिकारी द्वारा कक्षा आठ के बच्चों से कवि व लेखक बिहारीजी की कविता को सुनाने के लिए कहा गया, किसी भी छात्र के द्वारा नहीं सुनाया। जिलाधिकारी ने कहा कि हिन्दी के पाठ 01 से जहां तक पढ़ाया गया है, पाठ 10 तक में याद कोई भी कविता सुनाए। एक बच्चे ने वरदे वीणा वादिनी.. की दो लाइन सुनाया। जिलाधिकारी ने पूछा कि मां सरस्वती को क्यों पूजा जाता है। इसका जवाब कोई नहीं दे पाया। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताया। तहसीलदार मड़िहान नुपूर सिंह रहीं।

chat bot
आपका साथी