मंडलीय चिकित्सालय को मिलेगा दूसरा आक्सीजन प्लांट

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंडलीय चिकित्सालय परिसर म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:22 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:22 PM (IST)
मंडलीय चिकित्सालय को मिलेगा दूसरा आक्सीजन प्लांट
मंडलीय चिकित्सालय को मिलेगा दूसरा आक्सीजन प्लांट

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंडलीय चिकित्सालय परिसर में लगने वाले दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने एल-टू ट्रामा सेंटर चिकित्सालय के विभिन्न उपयुक्त स्थलों का सर्वे किया। कहा कि जहां पर प्लांट लगाने में सुविधा प्रदान हो वहीं पर इसे स्थापित किया जाए। इससे ऑक्सीजन की आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कन्हैया झा ने भी स्थल को देखा और प्लांट को स्थापित करने की बारीकिया बताई। प्लांट की स्थापना के आंकलन के लिए मंडलीय चिकित्सालय में निर्मित आक्सीजन प्लांट को भी देखा गया। उसकी क्रियाशीलता का भी परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एक सीएसआरफंड से 330 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का आक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इससे पहले जो प्लांट लगा हैं वह 300 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन उपलब्ध कराने का प्लांट है। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से वार्ता कर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता, एसआईसी डा. कमल कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी