मंडल प्रवास में जिलाध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) भाजपा मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत मंगलवार की देर शाम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 12:37 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:01 AM (IST)
मंडल प्रवास में जिलाध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
मंडल प्रवास में जिलाध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : भाजपा मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत मंगलवार की देर शाम स्टेशन रोड स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के आवास पर मंडल कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो प्रगति हुई है वह किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का खंडन बूथ स्तर पर किया जाए। आगामी स्नातक निर्वाचन चुनाव में अभी से लगने और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने की बात कही। कहा कि प्रत्येक महीने मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर पर एक एक बैठक अवश्य की जाए और कार्यकर्ताओं को और सक्रिय किया जाए। महामंत्री हरिशंकर सिंह ने कहा कि अब जिले पर होने वाले कार्यक्रम मंडल स्तर पर कराए जाएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री व मंडल प्रभारी अनिल सिंह, जगदीश सिंह, विजय बहादुर सिंह, बचाऊ लाल सेठ, श्यामधर चतुर्वेदी, आलोक श्रीवास्तव आदि थे। संचालन अभिलाष राय व अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता ने की।

chat bot
आपका साथी