जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, मैदान में भाजपा व सपा प्रत्याशी

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शनिवार को दोपहर 11 बजे से आ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 12:42 AM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, मैदान में भाजपा व सपा प्रत्याशी
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, मैदान में भाजपा व सपा प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शनिवार को दोपहर 11 बजे से आरंभ होगा। दोपहर तीन बजे मतदान व मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। भारतीय जनता पार्टी से राजू कन्नौजिया तो समाजवादी पार्टी से आशा गौतम चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैं। हालांकि भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया को पूर्व एमएलसी विनीत सिंह का समर्थन मिलने से उनका चुना जाना तय माना जा रहा है।

अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत से होगा तथा मतदान गुप्त विधि से होगा। पंचायत चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एआरओ एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र वर्मा और उप निदेशक मत्स्य मुकेश सारंग की निगरानी में चुनाव हो रहा है। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशी दोनो ही अपनी- अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

जिले में मतदान के लिए कुल 44 जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा का दावा है कि उनके साथ 35 सदस्य हैं, जबकि सपा का दावा है कि उनके साथ 28 सदस्य हैं। चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिग की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहेगा। चुनाव संबंधी समस्या के लिए प्रेक्षक से करें संपर्क

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 03 जुलाई को मतदान एवं मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जगदीश प्रसाद सचिव राज्य सूचना आयोग को प्रेक्षक नियुक्त किया गया हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव संबंधी कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या, शिकायत, सुझाव एवं सलाह हेतु प्रेक्षक से मिल सकता है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। पार्टी : प्रत्याशी : मत का दावा

भाजपा : राजू कन्नौजिया : 35

सपा : आशा गौतम : 28

chat bot
आपका साथी