जिलाधिकारी ने गायब 20 लेखपालों का वेतन रोका

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार शनिवार को थाना दिवस में अचानक पहुंच गए। उन्होंने फरियादियों की फरियाद सुनने के साथ ही लापरवाही बरतने वाले 20 लेखपालों के तत्काल वेतन रोकने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:29 PM (IST)
जिलाधिकारी ने गायब 20 लेखपालों का वेतन रोका
जिलाधिकारी ने गायब 20 लेखपालों का वेतन रोका

जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार शनिवार को थाना दिवस में अचानक पहुंच गए। उन्होंने फरियादियों की फरियाद सुनने के साथ ही लापरवाही बरतने वाले 20 लेखपालों के तत्काल वेतन रोकने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी 10:15 बजे थाना दिवस में पहुंचे तो महज पांच लेखपाल ही उपस्थित पाए गए। शेष सभी लेखपाल महत्वपूर्ण कार्यों से विरत रहे। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। वहीं समाधान दिवस में कुल पांच प्रार्थना पत्र आए। इनमें से एक का त्वरित निस्तारण कर दिया गया।

गोरधरा गांव निवासी पंकज कुमार ने गांव की सुरक्षित चारागाह की जमीन पर कब्जा करने तथा गांव के संरहंगों द्वारा उसकी भूमि पर भी कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल थानाध्यक्ष का निर्देशित करते हुए लेखपाल को भी आदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एसडीएम जंग बहादुर यादव, इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष राम आसरे आदि रहे।

chat bot
आपका साथी