धान खरीद न होने से किसानों ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

जागरण संवाददाता अदलहाट (मीरजापुर) धान क्रय केंद्र चौकिया में बोरी के अभाव में खरीद नही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:25 PM (IST)
धान खरीद न होने से किसानों ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी
धान खरीद न होने से किसानों ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

जागरण संवाददाता, अदलहाट (मीरजापुर) : धान क्रय केंद्र चौकिया में बोरी के अभाव में खरीद नहीं होने से क्षुब्ध किसानों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए लगभग 700 किसानों ने अपना नंबर लगाया हुआ है, लेकिन धान खरीद की स्थिति देख सभी किसानों का धान खरीदना संभव नहीं लग रहा है।

अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि वास्तव में सरकार सारे किसानों का धान ईमानदारी से खरीदना चाहती है, तो चौकिया केंद्र पर तत्काल पर्याप्त मात्रा में बोरी उपलब्ध कराते हुए खरीदारी सुनिश्चित करें। मांग किया गया कि यदि दो दिन के अंदर बोरी की व्यवस्था कर धान की खरीदारी नहीं प्रारंभ किया गया तो किसान सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

प्रभारी बाबूलाल सिंह ने बताया कि केंद्र पर 40 किसानों से 6500 क्विटल धान खरीदा गया है। पर्याप्त मात्रा में बोरी उपलब्ध न होने से लगभग चार हजार क्विटल धान बाहर पड़ा है।

किसानों के बहुआर साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र पर धान खरीद न होने की शिकायत पर सोमवार को चुनार विधायक अनुराग सिंह ने क्रय केंद्र पर पहुंच कर धान खरीद का हाल जाना। जहां बोरे के अभाव में धान खरीद बंद मिली। साथ ही क्रय केंद्र पर तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। सचिव एवं क्रय केंद्र प्रभारी चंद्रभान सिंह, चौकीदार राजेंद्र यादव और अमीन क्रय केंद्र मौजूद नहीं मिले। धान खरीद के लिए केंद्र पर मीलर ने मात्र एक हजार बोरा ही उपलब्ध कराया था। बोरा समाप्त हो जाने एवं मिल शो नही करने से चार दिसंबर से यहां धान खरीद बंद है। डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने केंद्र पर एलाट शकुंतला राइस मिल के अलावा तीन अन्य राइस मिल कालिदी, वैभव एवं शिवकृपा को भी एलाट कर मंगलवार से सुचारू तरीके से धान खरीद कराने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी