देवी मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मां की ड्योढ़ी पर टेका माथा

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) मां के जयकारों से गुंजायमान वातावरण के बीच मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:00 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:00 PM (IST)
देवी मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मां की ड्योढ़ी पर टेका माथा
देवी मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मां की ड्योढ़ी पर टेका माथा

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : मां के जयकारों से गुंजायमान वातावरण के बीच मंगलवार को नवरात्र के पहले दिन सुबह देवी मंदिर पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मास्क लगाकार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन-पूजन किए।

चुनार-राजगढ़ मार्ग पर स्थित आस्था एवं विश्वास के अद्भुत संगम गुप्त कालीन दुर्गा खोह मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। बस स्टैंड से करीब एक किमी दूरी पर पहाड़ों के बीच बसे मां दुर्गा के इस मंदिर का पौराणिक व पुरातात्विक महत्व है। हालांकि कोरोना संकट के मद्देनजर पिछले वर्षों की तुलना में भीड़ कुछ कम रही, लेकिन आस्थावानों ने अटूट श्रद्धा भक्ति के साथ माता रानी के चरणों में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने की प्रार्थना की। शंखनाद के साथ घंटे घड़ियाल की गूंज के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया। चेहरे को मास्क अथवा गमछे ढककर हाथों में नारियल, चुनरी व प्रसाद लिए भक्त दर्शन पूजन किया। साथ ही कई ऐसे भी थे जो अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर मां को धन्यवाद स्वरूप माथा टेकने आए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। वहीं कैलहट स्थित मां शिवशंकरी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ रही। यहां कैलहट, पचेवरा, दीक्षितपुर, पुरुषोत्तमपुर समेत दूर दराज से आए भक्तों ने लाइन में लगकर माता के दर्शन किए। दर्शन पूजन का यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। नाइट क‌र्फ्यू होने के कारण भक्तों को परेशानी भी हो रही है और रात का दर्शन नहीं मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी