गड़बड़ाधाम में श्रद्धालुओं ने मां शीतला का दर्शन कर हुए निहाल

जागरण संवाददाता गड़बड़ाधाम (मीरजापुर) हलिया क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा स्थित मां शीतला धाम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 06:25 PM (IST)
गड़बड़ाधाम में श्रद्धालुओं ने मां शीतला का दर्शन कर हुए निहाल
गड़बड़ाधाम में श्रद्धालुओं ने मां शीतला का दर्शन कर हुए निहाल

जागरण संवाददाता, गड़बड़ाधाम (मीरजापुर) : हलिया क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा स्थित मां शीतला धाम में रविवार को फाल्गुन पूर्णिमा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाने के साथ मां का भव्य रूप देख निहाल हो उठे। पंचायत चुनाव के मद्देनजर ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशियों ने भी मां के दरबार में मत्था टेक दर्शन पूजन कर मन्नतें मांगी। इस दौरान घंटा-घड़ियाल और मां के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

क्षेत्र के अलावा प्रयागराज जनपद एवं मध्यप्रदेश से श्रद्धालुओं का आगमन भोर से ही शुरू हो गया था। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने सेवटी नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मां शीतला का दर्शन करने के लिए कतारबद्ध हो गए। मंगला आरती के बाद पुजारी द्वारा कपाट खोलते ही श्रद्धालुओं ने मां का भव्य रूप देख निहाल हो उठे और मां के जयकारा लगाते रहे। महिलाओं ने मां को प्रसाद स्वरूप हलुवा-पूड़ी का भोग लगाया, वहीं पुरुषों ने नारियल-चुनरी का प्रसाद भेंट कर दर्शन पूजन किया। इस दौरान प्रत्याशियों ने भी अपने पक्ष के लोगों को अपने वाहनों से ले जाकर दर्शन पूजन कराया। दर्शन पूजन के बाद महिलाओं ने श्रृंगार के सामानों के साथ लकड़ी के बने बर्तनों की खरीदारी की। मंदिर प्रबंधक प्रकाश चंद्र शुक्ल ने बताया कि भोर से ही हजारों भक्तों ने मां के दरबार में दर्शन पूजन की। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी