विजयपुर व डेरवा धाम में श्रद्धालुओं ने मां का किया दर्शन

छानबे विकासखंड अंतर्गत डेरवा स्थित मां दुलारो छोटी माता व मां शीतला विजयपुर बड़ी माता के दरबार में सावन के पहले सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। कोरोना महामारी के दौरान भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वही दुलारो धाम डेरवा के पुजारी भोलानाथ पंडा और कल्लू पंडा ने बताया कि बिना मास्क के भक्तों को गर्भ गृह में प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे दर्शनार्थियों को झांकी से दर्शन कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:41 PM (IST)
विजयपुर व डेरवा धाम में श्रद्धालुओं ने मां का किया दर्शन
विजयपुर व डेरवा धाम में श्रद्धालुओं ने मां का किया दर्शन

जासं, गैपुरा (मीरजापुर) : छानबे विकासखंड अंतर्गत डेरवा स्थित मां दुलारो छोटी माता व मां शीतला विजयपुर बड़ी माता के दरबार में सावन के पहले सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। कोरोना महामारी के दौरान भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वही दुलारो धाम डेरवा के पुजारी भोलानाथ पंडा और कल्लू पंडा ने बताया कि बिना मास्क के भक्तों को गर्भ गृह में प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे दर्शनार्थियों को झांकी से दर्शन कराया जा रहा है।

आषाढ़ और सावन माह के प्रत्येक सोमवार और बुधवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु छोटी माता डेरवा और बड़ी माता विजयपुर में दर्शन पूजन के लिए आते हैं। हालांकि भक्तों की भीड़ उमड़ती है बरसात का महीना होने के कारण देवी भक्तों को समस्याओं से भी दो चार होना पड़ता है। रैन बसेरा के अभाव में दूरदराज से आए भक्तों को समस्याओं से जूझना पड़ता है। वही जल निकासी, सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं है।

chat bot
आपका साथी