गड़बड़ाधाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

जागरण संवाददाता गड़बड़ाधाम (मीरजापुर) क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ाधाम में कार्तिक मास कृष्ण

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 11:27 PM (IST)
गड़बड़ाधाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
गड़बड़ाधाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

जागरण संवाददाता, गड़बड़ाधाम (मीरजापुर) : क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ाधाम में कार्तिक मास कृष्ण पक्ष द्वितीया पर्व होने के कारण सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ को देखते हुए मंगला आरती के बाद मंदिर व्यवस्थापक द्वारा गर्भगृह का कपाट बंद कर दिया गया। इसके कारण श्रद्धालुओं ने मां शीतला की झांकी से दर्शन-पूजन कर मन्नतें मांगी।

द्वितीया पर्व होने के कारण चार बजे भोर से ही मंदिर किनारे स्थित सेवटी नदी में स्नान कर भक्त मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। महिलाओं ने मन्नत के अनुसार हलुआ-पूड़ी, बतासा व लुटियों में जल के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं पुरुषों ने माला-फूल, नारियल चुनरी, फल, मिष्ठान आदि चढ़ाकर मां के चरणों में मत्था टेक अपनी-अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण भीड़ अधिक होने के कारण धक्का मुक्की का आलम बना रहा। सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते मंदिर परिसर में कूड़ा करकट फैला रहा।

chat bot
आपका साथी