सावन के आखिरी सोमवार को विध्यधाम उमड़े भक्त

सावन के आखिरी सोमवार व पूर्णिमा के दिन मां विध्यवासिनी दरबार में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई। भोर की मंगला आरती के बाद से दोपहर मध्यान आरती तक दर्शन-पूजन होता रहा। भक्त अपने निजी वाहनों से विध्यधाम पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:55 PM (IST)
सावन के आखिरी सोमवार  को विध्यधाम उमड़े भक्त
सावन के आखिरी सोमवार को विध्यधाम उमड़े भक्त

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : सावन के आखिरी सोमवार व पूर्णिमा के दिन मां विध्यवासिनी दरबार में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई। भोर की मंगला आरती के बाद से दोपहर मध्याह्न आरती तक दर्शन-पूजन होता रहा। भक्त निजी वाहनों से विध्यधाम पहुंचे। गंगा स्नान के बाद नारियल, चुनरी, माला-फूल, लाचीदाना, दीपक इत्यादि पूजन सामग्री के साथ कतारबद्ध होकर शारीरिक दूरी के बीच मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मुख्य रूप से सदर बाजार, पुरानी वीआईपी, नई वीआईपी से भक्त दर्शन के लिए विध्यधाम पहुंचे। पक्का घाट, अखाड़ा घाट, दीवान घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। श्रीविध्य पंडा समाज व पुलिस प्रशासन मंदिर पर शारीरिक दूरी का पालन कराते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

chat bot
आपका साथी