मां विध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, नवाया शीश

जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) रविवार को मां विध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 05:45 PM (IST)
मां विध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, नवाया शीश
मां विध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, नवाया शीश

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : रविवार को मां विध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम विध्यधाम में उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां विध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कर परिक्रमा की। विध्य कारिडोर निर्माण के लिए ध्वस्तीकरण के बाद विध्यवासिनी मंदिर भी साफ नजर आने लगा है। अब विध्यवासिनी मंदिर से गंगा दर्शन भी आसान हो गया है।

रविवार को छुट्टी का दिन होने के नाते श्रद्धालु परिवार समेत विध्यधाम पहुंचे। कोई गंगा स्नान को घाट की ओर बढ़ा तो कोई नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद लेकर मंदिर की ओर बढ़ा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच मां विध्यवासिनी के जयकारे से विध्यधाम गुंजायमान रहा। कोई झांकी से तो कोई गर्भगृह पहुंच मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।

मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। हवन कुंड की भी परिक्रमा की। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने विध्यधाम का चक्रमण भी किया। पहले और अब का नजारा देख हर किसी के मुख से यही निकला कि वाकई विध्यधाम काफी बदल गया है।

विध्य कारिडोर का निर्माण होने के बाद और भी अद्भुत नजारा होगा। परिवार के साथ आए बच्चों की जिद से खरीदारी भी खूब हुई। मां विध्यवासिनी के दर्शन के बहाने श्रद्धालुओं ने विध्य कारिडोर की झलक भी देखी और खूब सराहा। श्रद्धालुओं की भीड़ से पंडा समाज के साथ ही दुकानदार भी काफी खुश दिखे। विध्यवासिनी मंदिर पर तैनात पुलिसकर्मियों की मनमानी देख दर्शनार्थी कोसते नजर आए। कुछ पुलिसकर्मी अपने परिचित को निकास द्वार से प्रवेश कराकर दर्शन करा रहे थे। हालांकि भोर पांच बजे से शाम चार बजे तक मां विध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर पूर्णतया प्रतिबंध है। इसका कड़ाई से पालन हो रहा है।

chat bot
आपका साथी