विध्यवासियों को परियोजनाओं की सौगात देंगे डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विध्य की धरा पर आगमन गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:59 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:59 PM (IST)
विध्यवासियों को परियोजनाओं की सौगात देंगे डिप्टी सीएम
विध्यवासियों को परियोजनाओं की सौगात देंगे डिप्टी सीएम

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विध्य की धरा पर आगमन गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर होगा। वह दर्जनभर परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनपद में कई विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके चलते प्रशासनिक अमला दिन पर तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटा रहा। हालांकि बरसात के चलते तैयारियों को अंतिम रूप देने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। जनपद में पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर मां विध्यवासिनी के चरणों में भी मत्था टेकेंगे। इसके मद्देनजर विध्याचल में भी साफ-सफाई के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद में आगमन के चलते प्रशासनिक अमले के साथ ही राजनीतिक गलियारे में भी हलचल है। वह सुबह 11.55 बजे जीआइसी मैदान में विध्याचल मंडल की लोक निर्माण विभाग, राज्य निर्माण निगम, सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों संग सीधा संवाद भी करेंगे। वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। इससे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी का रुख भी स्पष्ट हो सकता है। इसके बाद मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके विकास परियोजनाओं की हकीकत जानेंगे। परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण के बाद दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके चलते निर्माणाधीन परियोजनाओं पर भी तैयारियां चलती रहीं। जनपद कार्यक्रम :

एक नजर

- पुलिस लाइन में आगमन सुबह 11.10 बजे

- विध्याचल में मां विध्यवासिनी का दर्शन पूजन सुबह 11.20 बजे

- जीआइसी में लोक निर्माण, सेतु निगम की परियोजनाओं का लोकार्पण सुबह 11.55 बजे।

- मीडिया से वार्ता दोपहर 1.20 बजे।

- निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण दोपहर 1.30 बजे।

- लखनऊ के लिए प्रस्थान दोपहर 1.55 बजे।

chat bot
आपका साथी