बाढ़ नियंत्रण को 15 दिन में बनाएं कार्ययोजना: एडीएम

जागरण संवाददाता मीरजापुर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 04:08 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 04:08 PM (IST)
बाढ़ नियंत्रण को 15 दिन में बनाएं कार्ययोजना: एडीएम
बाढ़ नियंत्रण को 15 दिन में बनाएं कार्ययोजना: एडीएम

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लड स्टीयरिग की बैठक की गई। इसमें अधिशासी अभियंता नहर प्रखंड वैभव सिंह ने जिला व तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को प्रभावी बनाए जाने संबंधित विस्तृत जानकारी दी। बताया कि प्रभारी अधिकारी दैवी आपदा द्वारा जिला मुख्यालय पर व उपजिलाधिकारी द्वारा तहसील स्तर पर 24 घंटे के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोला जाएगा।

सिचाई विभाग की ओर से सिचाई कालोनी फतहां में एक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी, जो 15 जून से 31 अक्टूबर 2021 तक रात-दिन प्रभावी रहेगा। जिला बाढ़ कक्ष कलेक्ट्रेट का टेलीफोन नंबर 05442-256357 एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिचाई विभाग का टेलीफोन नंबर 05442-252589 है। यह दूरभाष नंबर 15 जून से प्रभावी कर दिए जाएंगे। बताया कि 37 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, जो उक्त तिथि से प्रभावी हो जाएंगी। बाढ़ में नांव की व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि गंगा नदी से प्रभावी गांवों के नागरिकों व पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए नावों की व्यवस्था तथा नाविकों का दूरभाष नंबर और आवश्यकतानुसार नावों पर महाजाल गोताखोर, गैंगमैन की व्यवस्था अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा किया जाएगा। पशुओं के लिए चारा व चिकित्सा की व्यवस्था, शांति व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जल निकासी आदि बिदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना तैयार कर 15 दिन के अंदर उपलब्ध करा दें। बैठक में सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका ओमप्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी