अवैध गुटखा फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग

नगर निवासी राजकिशोर शर्मा ने मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया गया कि नगर में इस समय कई लोग अवैध तरीके से गुटखा फैक्ट्री संचालित करने काम कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:49 PM (IST)
अवैध गुटखा फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग
अवैध गुटखा फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर निवासी राजकिशोर शर्मा ने मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया गया कि नगर में इस समय कई लोग अवैध तरीके से गुटखा फैक्ट्री संचालित करने काम कर रहे हैं। ये व्यापारी लाइसेंस तो मीठी सोपारी बनाने का लिए हैं लेकिन उसकी आड़ में गुटखा बना रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से इस पर पाबंदी लगाई है। समय -समय पर अभियान चलाकर जिला प्रशासन की टीम गुटखा बेचने और खाने वाले दोनों पर कार्रवाई करती है। फिर ये लोग खुलेआम अपनी फैक्ट्री कैसे संचालित कर रहे हैं। बताया कि नगर के रमईपटटी, बुलेंदखंडी, मुकेरी बाजार, तेलियागंज, बाजीराव कटरा आदि इलाके में अवैध तरीके से गुटका बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है। उन्होंने इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी