नगर पालिका व नगर पंचायत में 28 से लगेगा दीपावली मेला

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इसमें आगामी 28 अक्टूबर को नगर पालिका मीरजापुर अहरौरा चुनार तथा नगर पंचायत कछवां में लगने वाले दीपावली मेले की तैयारियों की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:17 PM (IST)
नगर पालिका व नगर पंचायत में 28 से लगेगा दीपावली मेला
नगर पालिका व नगर पंचायत में 28 से लगेगा दीपावली मेला

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इसमें आगामी 28 अक्टूबर को नगर पालिका मीरजापुर, अहरौरा, चुनार तथा नगर पंचायत कछवां में लगने वाले दीपावली मेले की तैयारियों की समीक्षा की।

कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, पटरी व फुटपाथ वेंडर की दुकान संग विभागीय योजनाओं के स्टाल भी लगाए जाएंगे। इससे जनपद के लोग दीपावली त्योहार पर एक स्थान पर खरीदारी कर सकेंगे। नगर पालिका मीरजापुर में मेला राजकीय इंटर कालेज महुवरिया मैदान में लगाया जाएगा। बैठक के बाद अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, केएनएस अरविन्द कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा प्रतिभा श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। साफ-सफाई का निर्देश दिया। बैठक में सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, एसडीएम चंद्रभानु सिंह, उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी