चुनार पाटरी सेंटर पर लगेगा दीपावली मेला, तैयारियां तेज

दीपावली पर्व पर स्टेशन रोड स्थित चुनार पाटरी सेंटर पर नगर पालिका परिषद चुनार की ओर से दीपावली मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 28 अक्टूबर से चार नवंबर यानी दीपावली तक चलेगा। नगर पालिका ने मेला व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को ईओ राजपति बैस व जेई जलकल सौरभ प्रकाश सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:27 PM (IST)
चुनार पाटरी सेंटर पर लगेगा दीपावली मेला, तैयारियां तेज
चुनार पाटरी सेंटर पर लगेगा दीपावली मेला, तैयारियां तेज

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : दीपावली पर्व पर स्टेशन रोड स्थित चुनार पाटरी सेंटर पर नगर पालिका परिषद चुनार की ओर से दीपावली मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 28 अक्टूबर से चार नवंबर यानी दीपावली तक चलेगा। नगर पालिका ने मेला व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को ईओ राजपति बैस व जेई जलकल सौरभ प्रकाश सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। ईओ ने सफाई विभाग को तत्काल गंदगी और मौके पर उगी झाड़ियां व घास-फूस को साफ करने का निर्देश दिया। इसके बाद जेसीबी से पाटरी सेंटर परिसर की सफाई शुरू कराई गई। साथ ही मेले में लगाए जाने वाले स्टालों की रूपरेखा भी तय की गई। लोक गायन व धार्मिक झांकी का प्रदर्शन होगा मुख्य आकर्षण

मेले में 600 वर्ग मीटर के सांस्कृतिक मंच पर लोक गायन और धार्मिक झांकी का प्रदर्शन मुख्य आकार्षण का केंद्र होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। सेल्फी प्वाइंट भी होगा। सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित कुल 90 स्टाल लगाए जाएंगे।

दुकानों के लिए भी स्थान सुरक्षित व चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक शैलेश यादव, आरआइ अजीत यादव, सभासद राजेश कुमार राजू, शांतनु साहू, इं. मनीष मिश्रा आदि थे।

chat bot
आपका साथी