गर्भवती महिला की मौत, दहेज के लिए मारने का आरोप

देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना गांव निवासी गर्भवती महिला की शुक्रवार की रात अबूझहाल में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति और सास पर दहेज के लिए महिला की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:36 PM (IST)
गर्भवती महिला की मौत, दहेज के लिए मारने का आरोप
गर्भवती महिला की मौत, दहेज के लिए मारने का आरोप

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना गांव निवासी गर्भवती महिला की शुक्रवार की रात अबूझहाल में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति और सास पर दहेज के लिए महिला की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी मामला आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के भाई मोनू हाशमी निवासी छोटा ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन गुड़िया (25) की शादी छह वर्ष पूर्व इरफान निवासी बिकना देहात कोतवाली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार उसने लड़के पक्ष को दहेज दिया था फिर भी ससुराली एक लाख रुपये और मांगने लगे। रुपये नहीं देने पर आए दिन गुड़िया को प्रताड़ित कर रहे थे। इसको लेकर कई बार विवाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ।

उन्होंने बताया कि गुड़िया को तीन बच्चे थे। इसमें पहला बेटा पांच साल, दूसरा बेटा चार साल और तीसरा तीन माह का था। तभी दो साल पहले गुड़िया को पीटते समय पलंग पर सो रहे दूसरे बेटे पर इरफान चढ़ गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। एक साल पहले उसने गुड़िया को पीटना शुरू कर दिया। इससे गुड़िया के हाथ से उसका तीन माह का तीसरा बेटा छूट गया और गिरने के करण उसकी भी मौत हो गई। इस बार गुड़िया चौथी बार गर्भवती हुई थी। उसके पेट में आठ महीने का बच्चा था। इसके बावजूद इरफान उसे मारा-पीटा करता था।

एक दिन पीटने लगा जिससे उसके पेट में दर्द शुरू हो गया था। शुक्रवार को वे गुड़िया को लेकर अस्पताल आए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे बीएचयू ले जाने की बजाय घर लेकर चले गए जहां गर्भवती महिला की देर रात मौत हो गई। भाई मोनू ने पति पर महिला समेत चार लोगों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी