महिला का जंगल में फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता हलिया (मीरजापुर) बेटियों की हत्या में वांछित मां सीमा (30) पत्नी देवीदास क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:19 PM (IST)
महिला का जंगल में फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका
महिला का जंगल में फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : बेटियों की हत्या में वांछित मां सीमा (30) पत्नी देवीदास कोल निवासी बेलाही गांव का शव शुक्रवार को मुरचहवा जंगल में पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाए जाने पर सनसनी फैल गई। चरवाहों की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतका के भाई रमाकांत ने चप्पल, मोबाइल व कपड़े से शव की शिनाख्त अपनी बहन सीमा के रूप में की। मौके पर पहुंचे एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी महेश अत्री व सीओ उमाशंकर सिंह ने घटना स्थल की छानबीन की।

सुखड़ा बेलगवां गांव निवासी रमाकांत कोल ने बताया कि उनकी बहन सीमा अपनी तीन बेटियों गोलू, मुन्नी व ममता की हत्या में वांछित चल रही थी। वह 21 सितंबर की दोपहर हर्रा जंगल में बेटियों का कंकाल मिलने की जानकारी के बाद से वह लापता हो गई थी। कई स्थानों पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद उसके पति देवीदास ने हलिया थाने पहुंचकर बेटियों का अपहरण कर हत्या कराने के आरोप में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। रमाकांत ने बताया कि इस घटना में और भी लोग शामिल हैं। उन्हीं लोगों ने पहले उनकी भांजियों की हत्या की और फिर उनकी बहन को बुलाकर मार डाला। इसकी गहनता से छानबीन की जाए। निश्चित रूप से घटना में कोई नया मोड़ आएगा। घर पर मौजूद सीमा के पति देवीदास भी बुलाने पर घटना स्थल पर पहुंचा।

प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा कि उसकी हत्या हुई है या उसने आत्माहत्या की है। दस फीट ऊपर साड़ी से फंदा

लगाकर झूली थी महिला

हलिया के बेलाही मुरचहवा जंगल में सीमा ने जिस पेड़ की डाल से फांसी लगाई थी, वह जमीन से लगभग दस फीट ऊपर थी। शव को देखकर आशंका जताई गई कि निश्चित रूप से इसकी किसी ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। एक ही परिवार में चार हत्याएं होने से मामला गरमा गया है। बताया गया कि सीमा को फांसी लगाना होता तो वह घर में लगा लेती। अपने घर से करीब दस किलोमीटर दूर आकर क्यों फांसी लगाती। निश्चित रूप से इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं। हर्रा जंगल में मिला था महिला

के तीन बेटियों का शव

हलिया के बेलाही गांव निवासी सीमा के तीन बेटियों गोलू, ममता व मुन्नी के शव का कंकाल बीते 21 सितंबर को हर्रा जंगल में मिला था। वे 16 अगस्त को मां के साथ कहीं जाने के लिए निकली थी। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला था। एक महीने बाद उनके शव का कंकाल जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई थी। अभी कंकाल मिलने की गुत्थी सुलझ नहीं पाई थी कि मां की मौत ने गुत्थी को और उलझा दिया। शव से बदबू भी आ रही थी। इससे आशंका जताई कि 21 सितंबर को सीमा ने फांसी लगा ली या उसे किसी ने मार दिया जिससे तिहरे हत्याकांड से पर्दा नहीं उठ सके।

डाग स्क्वायड से की छानबीन

हलिया के मुरचहवा जंगल में मिले सीमा के शव की जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंचकर डाग स्क्यड ने जांच की। कुतिया माया घटना स्थल से कुछ दूर पर गई, इसके बाद लौट गई। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपित उसे मारने के बाद कुछ दूर तक पैदल चले, इसके बाद गाड़ी से फरार हो गए। फारेसिक टीम ने की घटना

स्थल की जांच

हलिया के मोरचहवा जंगल में तीन बेटियों की हत्या में वांछित मां सीमा का शव फांसी के फंदे से लटकते पाए जाने की जानकारी होने पर फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। पेड़ों के डालियों और रस्सी का सैंपल लिया। इसके बाद महिला के हाथ के निशान भी देखे गए। बताया गया कि महिला फंदा लगाने के लिए पेड़ पर चढ़ी होगी तो निश्चित रूप से उसके हाथ में डाली के निशान होंगे। वर्जन

प्रथम दृष्टया महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच होगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी