नहर में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पथरौरा गांव के पास जरगो नहर में गुरुवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन देर तक पहचान नहीं हो सकी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 08:12 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 08:12 PM (IST)
नहर में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
नहर में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, अदलहाट (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पथरौरा गांव के पास जरगो नहर में गुरुवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम मंगरू (45) निवासी शिवपुर थाना चुनार के रूप में शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वही परिजनों ने हत्या कर शव को नहर के फेंके जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।

पथरौरा गांव के लोग सुबह जब खेतों की तरफ जा रहे थे तभी नहर में शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। उन्होंने बताया कि मंगरु मजदूरी करता था, चार दिन पहले घर से किसी काम के सिलसिले में निकला था लेकिन तब से घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कही पता नहीं चला। उसने आशंका जताते हुए बताया कि भाई के सिर पर चोट मार कर हत्या कर शव को फेंका गया है। मृतक के भाई राजेंद्र द्वारा बताए गए जानकारी के अनुसार ससुराल वालों से मुकदमा चलने तथा अन्य ¨बदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

राजेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अदलहाट।

chat bot
आपका साथी