मत्स्यपालकों का अभियान चला बनेगा क्रेडिट कार्ड, नहीं चलेगा बहाना

मत्स्यपालकों का अभियान चलाकर क्रेडिट कार्ड बनाया जाएगा बैंक अब क्रेडिट कार्ड बनाने में बहाना नहीं बना सकेंगे। मीरजापुर में 1850 मत्स्यपालकों का क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:09 PM (IST)
मत्स्यपालकों का अभियान चला बनेगा क्रेडिट कार्ड, नहीं चलेगा बहाना
मत्स्यपालकों का अभियान चला बनेगा क्रेडिट कार्ड, नहीं चलेगा बहाना

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मत्स्यपालकों का अभियान चलाकर क्रेडिट कार्ड बनाया जाएगा, बैंक अब क्रेडिट कार्ड बनाने में बहाना नहीं बना सकेंगे। मीरजापुर में 1850 मत्स्यपालकों का क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। केसीसी बनाने के लिए 29 नवंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा, जो आगामी सात फरवरी तक चलेगा। इससे मत्स्यपालकों को काफी राहत मिलेगी। सरकार की मंशानुरुप मत्स्यपालकों की भी आय अब दोगुनी हो सकेगी।

उप निदेशक मत्स्य मुकेश सारंग ने बताया कि प्रदेश में दो लाख मत्स्यपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए केसीसी कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। अग्रणी प्रबंधक इंडियन बैंक कुमार अजय के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अग्रणी प्रबंधक के अनुसार विकास खंड सिटी में 210, छानबे 210, मझवां 100, कोन 50, पहाड़ी 75, लालगंज 200, हलिया 210, पटेहरा कला 100, राजगढ़ 200, नरायनपुर 210, जमालपुर 200 और सीखड़ में 75 केसीसी बनाने का लक्ष्य है।

इसके लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर ब्लाकवार शिविर का आयोजन 29 नवंबर से किया जाएगा। विकास खंड सिटी में तीन,13, 22 दिसंबर तथा 10, 19 और 31 जनवरी को शिविर लगेगा। छानबे ब्लाक में छह, 15, 24 दिसंबर, तीन, 12, 21 जनवरी व दो फरवरी को शिविर लगेगा। कोन ब्लाक में 29 नवंबर, आठ, 17, 27 दिसंबर, पांच,14, 24 जनवरी और चार फरवरी को शिविर लगेगा। इसी प्रकार ब्लाकवार शिविर लगेगा।

------------------------- मत्स्यपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 1850 मत्स्यपालकों को केसीसी वितरण का लक्ष्य रखा गया है। विकास खंडवार कैंप सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित को दिशा निर्देश जारी किया गया है।

- प्रवीण कुमार लक्षकार, जिलाधिकारी।

chat bot
आपका साथी