मात्र आठ संक्रमित मिले, छह महीने का टूटा रिकार्ड

जागरण संवाददाता मीरजापुर पिछले छह महीने के अंदर मिलने वाले कोरोना संक्रमितों का सार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:31 PM (IST)
मात्र आठ संक्रमित मिले, छह महीने का टूटा रिकार्ड
मात्र आठ संक्रमित मिले, छह महीने का टूटा रिकार्ड

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पिछले छह महीने के अंदर मिलने वाले कोरोना संक्रमितों का सारा रिकार्ड 25 सितंबर को टूट गया। शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या दहाई के नीचे रही। आठ लोग पॉजिटिव मिले जबकि 28 लोगों ने महामारी को मात देने में कामयाबी हासिल की है। संक्रमित लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं परिवार को क्वारंटाइन करके सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से 1607 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

24 मार्च से शुरु हुए लॉकडाउन के बाद तीन अप्रैल को जनपद के जमालपुर, अहरौरा में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से लगातार संक्रमितों के मिलने का सिलिसला जारी रहा। जुलाई महीने में तो यह आकड़ा 100 के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को आठ संक्रमित मिले। इसमें शिवपुर जमालपुर, बरैनी कछवां, अकोढ़ी, के एक एक पुरुष, चील्ह, अदलहाट की एक एक महिला, प्रेमपुर राजगढ़ सीखड, बहुरियापुर कुसहा विजयपुर, शुक्लहां स्टेशन रोड के एक-एक पुरूष पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना की चपेट में आने से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चल रहे 28 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर शुक्रवार को वार्ड से छोड़ दिया गया। छोड़े गए लोगों में महामाया आयरन फैक्ट्री चुनार, चुनार, शिवपुर जमालपुर, गढ़वां पटेहरा मड़िहान के एक एक पुरुष, लहंगपुर लालगंज की एक महिला, विध्यवासिनी कालोनी, भटवा की पोखरी, गोगांव चील्ह, सरस्वती बिहार कालोनी भरूहना, इमरती पहाड़ी से एक एक पुरुष शामिल है। सब्जी मोहाल चुनार की एक महिला, सखौरा फतहा, कैलाशपुरी कालोनी, अकोढ़ी, धर्मदेवा पड़री के एक एक पुरुष, सिकंदरपुर जमालपुर की एक महिला भी स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही नीबी चुनार, रानीपुर चुनार के एक एक पुरुष, पीएचसी चुनार की एक महिला, करहट जमालपुर, लरवक कछवां, नएपुर विजयपुर के एक एक पुरुष, सरोई विजयपुर के दो पुरुष, कसघना विजयपुर, खैरा विजयपुर व अन्य जनपद के एक एक पुरुष ठीक होने वालों में शामिल है।

2407 पहुंची संक्रमितों की संख्या जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2407 पहुंच गई। इसमें 2076 लोग अबतक ठीक हो चुके हैं। 29 की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। वर्तमान समय में 302 केस एक्टिव है। एक लाख 28 हजार 24 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 99 हजार 837 की रिपोर्ट आ चुकी हैं। जबकि 2987 की रिपोर्ट आना बाकी है।

chat bot
आपका साथी