डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि विरोध में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

जिले के ब्लाकों पर कांग्रेसजनों ने शनिवार को डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक ब्लाक पर मौजूद अधिकारियों को सौंपा। मांग किया कि जल्द ही डीजल-पेट्रोल पर बढ़े दाम को वापस लिया जाए जिससे किसान समेत अन्य लोगों को राहत मिले अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों संग आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:07 AM (IST)
डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि विरोध  में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन
डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि विरोध में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले के ब्लाकों पर कांग्रेसजनों ने शनिवार को डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक ब्लाक पर मौजूद अधिकारियों को सौंपा। मांग किया कि जल्द ही डीजल-पेट्रोल पर बढ़े दाम को वापस लिया जाए जिससे किसान समेत अन्य लोगों को राहत मिले, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों संग आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी।

जमालपुर में पेट्रो पदार्थों की वृद्धि के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ मार्च निकाल कर राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र ब्लाक मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा। इस दौरान गुलाब चंद्र पांडेय, लवकुश भारती, सुशील सिंह, दीपक पटेल, सूर्यभान पटेल, गोलू पटेल, राजेंद्र पटेल, संतोष पटेल, सत्यम पटेल आदि थे। चील्ह में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राजधर दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम बीडीओ कार्यालय पर एडीओ अमरेश चंद्र उपाध्याय को डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत के विरोध में पत्रक सौंपा। इस मौके पर अशोक गुप्ता, हरिशंकर सरोज, विजय शंकर दुबे आदि रहे। गैपुरा में छानबे विकास खंड मुख्यालय पर जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बढोतरी से संबंधित पत्र लेखाकार कृष्ण कुमार द्विवेदी को सौंपा। इस मौके पर सेवा दल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला, विनोद पांडेय, द्वारिका पाल, सेराज अहमद, यासीन खां, पंकज शुक्ला, रंजू रहे। सीखड़ विकास खंड के कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेश मिश्रा ज्योति के नेतृत्व में बीडीओ अमीर राम को राज्यपाल के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। पत्रक के माध्यम से मूल्यवृद्धि वापसी के साथ अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शहनवाज आलम को रिहा किया जाए तथा कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाने की मांग। प्रभुनाथ त्रिपाठी, संजय सिंह, मु.शमी, कुंजबिहारी शर्मा थे। मझवां ब्लाक के कांग्रेसजनों ने अनवरत पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में ब्लाक मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीओ आइएसबी राजेश कुमार को दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवशंकर चौबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल मझवां ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। इस अवसर पर शशिकांत त्रिपाठी, तिलकधारी, अखिलेश सिंह(गुड्डू), श्री राम पाण्ये, श्यामधर उपाध्याय, सर्वेस कुमार सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी