एक बूथ पांच यूथ से मजबूत होगी कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी और जनपद के कांग्रेसजनों की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर चल रहे एक बूथ 5 यूथ गठन की समीक्षा विस्तार से की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोकसभा चुनाव में सफलता मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 11:16 PM (IST)
एक बूथ पांच यूथ से  मजबूत होगी कांग्रेस
एक बूथ पांच यूथ से मजबूत होगी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी और जनपद के कांग्रेसजनों की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर चल रहे एक बूथ 5 यूथ गठन की समीक्षा विस्तार से की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोकसभा चुनाव में सफलता मिलेगी।

पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए करो या मरो की स्थिति है। कार्यकर्ता एकजुट होकर 25 फरवरी तक सभी बूथों का गठन कर लें। प्रियंका गांधी को पूर्वी जोन का प्रभारी बनाये जाने से प्रदेश में उपजे उत्साह के माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए बूथों पर मजबूती से खड़ा होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष ने पीसीसी सदस्य, पदाधिकारी और जनपद के वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बनाकर ब्लाक स्तर पर जिम्मेदारी सौंपा। कमोडोर सरताज इमाम ने कहा कि प्रियंका गांधी को प्रभारी बनाए जाने से युवा वर्ग में उत्साह है। इस बार युवा मतदाता जाति-धर्म से ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुका है। शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने कहा कि बूथ कमेटी का काम कार्यकर्ताओं के दम पर 25 फरवरी तक पूरा कर लें। संचालन जिला महासचिव दयाशंकर पांडेय ने किया। बैठक में राकेश तिवारी, भारतेंदु यादव, अशोक उपाध्याय, कृपाशंकर मिश्रा, राजधर दुबे, सुधाकर, कैलाश उपाध्याय, छोटे खान, स्वरुप ¨सह, सतीश मिश्रा, इमरान खान, जगदीश्वर दुबे, राम श्रृंगार दुबे, शशिभूषण दुबे, रमाकांत गौतम, शिवशंकर चौबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी