भाजयुमो जिलाध्यक्ष का अभिनंदन

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव उमर का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत नारघाट स्थित काली जी मंदिर में पूजन अर्चन करके किया गया। इसके उपरांत गौरव उमर ने मां ¨वध्यवासिनी धाम में मत्था टेका व आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत हितों से उपर उठकर जन सामान्य के लिए कार्य करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 07:55 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 11:19 PM (IST)
भाजयुमो जिलाध्यक्ष का अभिनंदन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष का अभिनंदन

जासं, मीरजापुर : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव उमर का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत नारघाट स्थित काली जी मंदिर में पूजन अर्चन करके किया गया। इसके उपरांत गौरव उमर ने मां ¨वध्यवासिनी धाम में मत्था टेका व आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत हितों से उपर उठकर जन सामान्य के लिए कार्य करेंगे। पार्टी की विचारधारा व सरकार के कार्यों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद पुतलीघर स्थित कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिवाकर मिश्र सहित गौरव बरनवाल, हर्षित खत्री, जय यादव, अभिषेक केसरी, पुष्कर सेठ, मनोज दूबे, मयंक गुप्ता, अमित श्रीनेत, अंशुल मिश्र, मोहित मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अश्विनी गुप्ता, पुलक मालवीय, अभिषेक शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी