मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत, कार्रवाई नहीं

कार्डधारकों के अनाज वितरण में गोलमाल करने वाले कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों के यहां शिकायत की। मामला संज्ञान में भी लिया गया। जांच भी गई। जांच में आरोपी को गलत भी पाया गया पर जब कार्रवाई करने की बात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:54 PM (IST)
मुख्यमंत्री के पोर्टल पर  शिकायत, कार्रवाई नहीं
मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत, कार्रवाई नहीं

जासं, मीरजापुर : कार्डधारकों के अनाज वितरण में गोलमाल करने वाले कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों के यहां शिकायत की। मामला संज्ञान में भी लिया गया। जांच भी गई। जांच में आरोपी को गलत पाया गया पर जब कार्रवाई करने की बात आई तो सत्ताधारियों के दबाव मे अधिकारियों ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल लिया। मामला विकास खंड कोन के मझिगवां गांव का है। मझिगवां गांव निवासी कुष्ण कुमार ने गांव के कोटेदार पर अनाज वितरण करने में धांधली करने का आरोप लगाया है। शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी व जिलाधिकारी से भी की गई, जांच भी हुई। आरोपित गलत भी पाया गया। फिर भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई नहीं होने से कोटेदार का मन और बढ़ गया जिससे वह और मनमानी करने लगा। शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों से शिकायत की तो अधिकारियों ने कहाकि अभी जांच चल रही है। कार्रवाई हो जाएगी। कार्रवाई न करने से नाराज शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर मामले की शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे समझा जा सकता है कि सत्ताधारी सरकार के अधिकारी किस तरह पीड़ितों के साथ न्याय कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी