श्रमिक वर्ग की श्रेणियां बताई, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

जागरण संवाददाता जमालपुर (मीरजापुर) ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को श्रम विभाग से आए कर्मचारि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:04 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:04 PM (IST)
श्रमिक वर्ग की श्रेणियां बताई, जनकल्याणकारी योजनाओं 
की दी जानकारी
श्रमिक वर्ग की श्रेणियां बताई, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को श्रम विभाग से आए कर्मचारियों ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर पात्र श्रमिकों को श्रमिक कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया। ग्राम प्रधानों को श्रमिक वर्ग की श्रेणियां बताई और श्रमिक कार्ड बनने के बाद मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

श्रम विभाग के लेबर फैसलेटर सियाराम शर्मा ने कहा कि श्रमिक कार्ड एवं ई-श्रमिक कार्ड बनवाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों को प्राथमिकता से दिलाएं। ई-श्रमिक कार्ड निश्शुल्क बनाया जा रहा है। इस दौरान लेबर फैसलेटर गौरव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, दयाराम सिंह, सुजीत सिंह, अनिल सिंह, नरसिंह चौहान, सतीश सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी