बलिया में लूटकांड के बाद जिले में पुलिस सक्रिय

बलिया में पेट्रोल पंपकर्मी से हुई लूट की घटना को देखते हुए पुलिस ने जिलेभर के पेट्रोल पंप व बैंकों को शुक्रवार को खंगाला। संदिग्धों की तलाश की गई। सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। बाइकों की चेकिग की। बैंक व पंप पर आने वाले एक -एक व्यक्ति से पूछताछ की गई। एएसपी नगर संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार सतर्कता बरती जा रही है। पंप मालिकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:44 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:44 PM (IST)
बलिया में लूटकांड के बाद जिले में पुलिस सक्रिय
बलिया में लूटकांड के बाद जिले में पुलिस सक्रिय

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बलिया में पेट्रोल पंपकर्मी से हुई लूट की घटना को देखते हुए पुलिस ने जिलेभर के पेट्रोल पंप व बैंकों को शुक्रवार को खंगाला। संदिग्धों की तलाश की गई। सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। बाइकों की चेकिग की। बैंक व पंप पर आने वाले एक -एक व्यक्ति से पूछताछ की गई। एएसपी नगर संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार सतर्कता बरती जा रही है। पंप मालिकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

जनपद की समस्त थाने की पुलिस ने नगर के सिविल लाइन, रामबाग, भरूहना, बरौधा, मुकेरी बाजार, महंत शिवाला, चील्ह, जंगीरोड, धौरूपुर आदि स्थानों के पेट्रोल पंप पर पहुंचकर चेकिग की। कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि जब भी वे लोग पंप के इनकम का रुपया बैंक ले जाए पुलिस को जरूर बताए। अधिक रुपये होने पर पुलिस उनको सुरक्षित बैंक तक पहुंचाने का काम करेगी। एएसपी ने प्रत्येक पेट्रोल पंप पर अधिक से अधिक सीसी कैमरे लगवाने को कहा। ताकि पेट्रोल पंप पर जो रहे वे दिखाई ही दे पंप से थोड़ी दूर तक आने जाने वाले लोग भी दिखे। इससे बदमाशों पर निगाह रखने में आसानी होगी। कहा कि पंप पर अधिक रुपये नहीं रखे। एक दो लाख होने पर बैंक में जमा कर दें। या उसे घर उठा ले जाए। ऐसा करने से उनके पास कम रुपये रहेंगे। रुपये ले जाते समय सिवाय मालिक के अलावा किसी को जानकारी नहीं दे। इसके अलावा बैंकों की सुरक्षा को खंगाला। गार्ड को सचेत किया। कहा कि वे हर आने जाने वाले पर निगाह रखे। किसी पर शक होने पर उससे जरूर पूछताछ करें और उसपर निगाह बनाए रखें। किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

chat bot
आपका साथी