अध्यक्ष मदन मोहन व सचिव बने संजय दुबे

अधिवक्ता संघ सदर तहसील की बुधवार को हुई बैठक में वर्ष 2019 के लिए बहुमत के आधार पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 05:39 PM (IST)
अध्यक्ष मदन मोहन व सचिव बने संजय दुबे
अध्यक्ष मदन मोहन व सचिव बने संजय दुबे

जासं, मीरजापुर : अधिवक्ता संघ सदर तहसील की बुधवार को हुई बैठक में वर्ष 2019 के लिए बहुमत के आधार पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्ष 2019 का अधिवक्ता संघ सदर तहसील के पदाधिकारी बहुमत के आधार पर अधिवक्तागण होंगे। जिसमें अध्यक्ष अधिवक्ता मदन मोहन दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी, सचिव संजय कुमार दुबे, उप सचिव अतुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत, प्रचार मंत्री सतीश कुमार चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शंभूनाथ एवं आडिटर पद पर कृष्ण सहाय ¨सह को चुना गया। बैठक के दौरान बताया गया कि सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जनवरी को अपरान्ह एक बजे से होगा। इस दौरान अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ वीरू दादा, संदीप दूबे, चंद्रमणि पाठक, गंगेश्वर शुक्ला, प्रदीप कसेरा, जितेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी