जंाच में मात्र 18 मनरेगा श्रमिक मिले काम पर

जागरण संवाददाता हलिया (मीरजापुर) मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार की शाम भैस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:16 PM (IST)
जंाच में मात्र 18 मनरेगा श्रमिक मिले काम पर
जंाच में मात्र 18 मनरेगा श्रमिक मिले काम पर

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार की शाम भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव पहुंचकर मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीडीओ ने मस्टर रोल के हिसाब से 135 श्रमिकों की संख्या के सापेक्ष 18 महिला श्रमिकों को मनरेगा योजना के तहत काम करते पाया।

महिला श्रमिकों के काम करने पर खुशी जाहिर की लेकिन श्रमिकों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई। उपस्थिति रजिस्टर का मिलान करने पर श्रमिकों की संख्या सही पाई। कार्य स्थल पर मौजूद एपीओ मनरेगा ज्ञान सिंह को अधिक से अधिक कार्य कराए जाने के साथ श्रमिकों की संख्या बढ़ाने को कहा। सीडीओ ने काम कर रहीं महिला श्रमिकों से मजदूरी आदि की जानकारी ली। ग्राम पंचायत के सूखे पड़े तालाबों का गहरीकरण, चेकडैम आदि कार्यों को मनरेगा के तहत कराए जाने के लिए एपीओ मनरेगा को निर्देशित किया। इस दौरान रोजगार सेवक राजकुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी