कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने जिला मुख्याल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:43 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर :

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद कांग्रेस कार्यसमिति के राष्ट्रीय सदस्य प्रमोद तिवारी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल नेता आराधना मिश्रा सहित कांग्रेसजनों पर मुकदमा दर्ज होने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल सहित कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेजा।

पत्रक के माध्यम से कांग्रेसजनों पर दर्ज मुकदमा को तत्काल वापस लेने की मांग की। जनता अब कांग्रेस पार्टी की तरफ देखने लगी है, इससे बीजेपी हताश और निराश होकर प्रमोद तिवारी जैसे नेताओं पर मुकदमा लगा रही है।

पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता के हड़कंपबाजी और तानाशाही के कारण प्रतापगढ़ जनपद के लोग भयग्रस्त हैं। प्रशासन उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है। कांग्रेसजनों पर दर्ज मुकदमें को तत्काल वापस लिया जाए। पूरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से कराई जाए क्योंकि राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पुलिस का कोई भी अधिकारी निष्पक्ष जांच नहीं कर पाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, तानाशाही कर रही है। शिव शंकर चौबे वएनएसयूआई के प्रदेश महासचिव एवं जनपद प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने कहा प्रदेश की बीजेपी सरकार एकदम विफल हो चुकी है, जो जनता से वादा किया था अभी तक वादा पूरा नहीं हुआ। दीपचंद्र जैन, आयुषी शुक्ला, अमिताभ पांडेय, संदीप तिवारी, अर्चना चौबे, मनीष दुबे, राजेश मिश्रा ज्योति, भूपेंद्र शुक्ला आदि रहे।

chat bot
आपका साथी