सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के बाद पुन: किया कब्जा

क्षेत्र के पटेवर गांव में स्थित बन्देइयां मार्ग पर चार ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:04 PM (IST)
सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के बाद पुन: किया कब्जा
सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के बाद पुन: किया कब्जा

जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : क्षेत्र के पटेवर गांव में स्थित बन्देइयां मार्ग पर चार दिन पूर्व राजस्व टीम द्वारा ग्राम सभा की सुरक्षित नवीन परती भूमि से कब्जा हटवा दिया गया था। शनिवार को फिर से ईंट रखकर अर्ध निर्मित मकान तैयार कर लिया गया। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगा हुआ था, वही मौके की नजाकत को देखते हुए संविदा कर्मी का पति सरकारी भूमि को कब्जा करने का नया तरीका आजमाया और फिर से भूमि पर काबिज हो गया। इतना ही नहीं एक ही व्यक्ति को तीन बार अलग-अलग तरीके से एक ही स्थान पर वर्षों से कौड़ियों के भाव सरकारी भूमि का बंदरबांट किया जाता रहा और तहसील कर्मी भी मालामाल होते गए। संविदा कर्मी के पति द्वारा अनाधिकार कब्जे को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में एसडीएम जंगबहादुर यादव ने बताया कि राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है। मामला सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी