ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, 300 वाहनों पर कार्रवाई

विध्याचल मंडल के मीरजापुर व भदोही जनपद में मंगलवार को प्रशासन एआरटीओ खनन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:48 PM (IST)
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, 300 वाहनों पर कार्रवाई
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, 300 वाहनों पर कार्रवाई

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विध्याचल मंडल के मीरजापुर व भदोही जनपद में मंगलवार को प्रशासन, एआरटीओ, खनन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चील्ह में 300 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 150 वाहनों का चालान देर शाम तक किया गया।

परिवहन आयुक्त ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर सख्त हैं। मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्रा व आरटीओ आरके वर्मा के निर्देश पर विध्याचल मंडल के मीरजापुर व भदोही जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 300 ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध मीरजापुर और भदोही में कार्रवाई की गई। एडीएम यूपी सिंह के निर्देशन में मीरजापुर से एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल विवेक शुक्ला, एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल विजय प्रकाश सिंह, खनन निरीक्षक आशीष द्विवेदी, खनन सर्वेयर मनोज यादव, यातायात प्रभारी विपिन पांडेय, थाना प्रभारी चील्ह ने वाहनों की चेकिग की। एआरटीओ प्रवर्तन विवेक शुक्ला ने बताया कि एक ओवरलोड वाहन पर औसतन 75 हजार का जुर्मान किया गया है। इस प्रकार 150 वाहनों से लगभग एक करोड़ 12 लाख 50 हजार का जुर्माना वसूल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी