केक काटकर मनाया सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 11:47 PM (IST)
केक काटकर मनाया सपा मुखिया  मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
केक काटकर मनाया सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 81 वां जन्मदिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर उनके लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकगीत गायक फूलचंद्र राजभर ने पूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने मोमबत्ती जला केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि आज हम एक ऐसे महापुरूष का जन्मदिन मना रहे हैं जिसने एक साधारण से कृषक परिवार के सैफई गांव में 22 नवंबर 1939 को सुघर सिंह और मूर्ति देवी के घर जन्म लिया था। इन्होंने शुरू से ही गरीबों, दलितों, किसानों एवं सर्व समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष किया।इस दौरान जगतंबा पटेल, मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, कृपाशंकर, सुरेंद्र पटेल, जवाहर मौर्या, राजू चौबे, स्वामीशरण दूबे, ताबीर सौकत, डा. राजेश, पकंज दूबे आदि शामिल रहे। उधर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उमर के नेतृत्व में नगर के तेलियागंज में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र व स्वस्थ रहने की कामना की। इस दौरान राजकमल सिंह, गिरधारी लाल, मारूफ, राज शुक्ला, राजेश, शाहिद, योगेश, मुन्नू, भोले, दिलीप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी